शिक्षा के मंदिर में क्रूरता: छात्र का जबड़ा तोड़ा,


गुरुग्राम : गुरुग्राम के भोंडसी में स्नेह विहार स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाला आठवीं कक्षा का छात्र लिक्विड डाइट (तरल आहार) पर रहने को मजबूर है। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोप है कि स्कूल में तीन टीचर और प्रिंसिपल ने उसकी इतनी पिटाई की कि उसके जबड़े के जोड़ और दांतों की जड़ों में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने बच्चे को सलाह दी है कि वह सिर्फ लिक्विड डाइट पर ही रहे। पुलिस ने बताया है कि बच्चे का सेक्टर 10ए स्थित सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि मेडिकल जांच के दौरान बच्चे के बाएं जबड़े के जोड़ और दांतों की जड़ों में फ्रैक्चर पाया गया है, जिसके वजह से चेहरे पर काफी सूजन है और वह ज्यादा दर्द के चलते कुछ खा भी नहीं सकता है।बुधवार को भोंडसी पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल और तीन शिक्षकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मां ने आरोप लगाया है कि ‘सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने ज्यादा दर्द और चेहरे की सूजन के वजह से बेटे को लिक्विड डाइट पर रखा है क्योंकि वह दर्द के वजह से खाना चबा नहीं सकता। शनिवार को सीटी स्कैन किया गया था जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।




