श्री शनिदेव भक्त मंडली का 78वां मेगा महारक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

0
Advertisements

Saraikela: श्री शनिदेव भक्त मंडली का 78वां मेगा महारक्तदान शिविर 22 फरवरी रविवार को सुवर्णरेखा परियोजना भवन प्रशासक कार्यालय आदित्यपुर में सम्पन्न हुआ.रक्तदान शिविर में इस बार रक्तदाताओं को लाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जा रहा है. रक्तदाताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत भी किया गया. रक्तदान शिविर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आयोजित हुआ. इस शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर सहयोग कर रही है. इस बार 1502 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें मुख्य रूप से 200 नए रक्तदाताओं को जोड़ा जाएगा. इस मेगा महारक्तदान को सफल बनाने में शनि देव भक्त मंडली के 600 से भी अधिक सक्रिय कार्यकर्ता लगे हुए हैं. मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष ने बताया कि महा रक्तदान शिविर में एनआईटी कॉलेज के छात्र, एनएसएस वॉलिंटियर्स भी शामिल होंगे. इस मौके पर ढाई हजार लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा. रक्तदान शिविर में सहयोग करने में संरक्षक देवव्रत घोष के साथ अध्यक्ष जयदेव बनर्जी, सचिव उज्ज्वल घोष, गौरंगो धर, तापस सरकार, चंद्रशेखर सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  वियतनाम सड़क हादसे में 26 वर्षीय योग शिक्षक की मौत, शव भारत लाने के लिए परिवार ने मांगी मदद

Thanks for your Feedback!

You may have missed