क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर बने पिता,पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के घर खुशियों ने दस्तक दी है. शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया है. नए साल से ठीक पहले आई इस खुशखबरी ने ठाकुर परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी खुशी से भर दिया है.शार्दुल ठाकुर ने खुद इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की जानकारी दी. दिलचस्प बात यह रही कि इससे पहले शार्दुल या मिताली ने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई सार्वजनिक पोस्ट नहीं की थी. ऐसे में यह खबर फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी. पोस्ट के साथ शार्दुल ने कुछ तस्वीरें भी साझा की और लिखा, “माता-पिता के दिल में छिपा हुआ, खामोशी, विश्वास और अनंत प्यार से सुरक्षित. हमारा छोटा सा राज आ गया है. स्वागत है, हमारे प्यारे बेटे. वह सपना जिसे हमने 9 खूबसूरत महीनों तक चुपचाप प्यार से रखा था.”शार्दुल ठाकुर ने नवंबर 2021 में मिताली से सगाई की थी, जिसके बाद 28 फरवरी 2023 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। कोल्हापुर में जन्मीं मिताली एक बिजनेसवुमेन हैं। भारत के लिए 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच खेलने वाले शार्दुल ठाकुर हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस में ट्रेड हुए थे।मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने के मुताबिक, सीम-बॉलिंग ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर के आने से उनकी टीम को एक अलग संरचना मिलेगी। मुंबई इंडियंस के कोच ने कहा,’ऑक्शन के बाद हम जो संतुलन बना पाए, मैं उससे बहुत खुश हूं। शार्दुल (ठाकुर) अपनी बहुमुखी प्रतिभा, अनुभव और ऑलराउंड डेप्थ से हमें एक अलग संरचना देते हैं। वह मुंबई का लड़का है। यह एक शानदार कहानी है कि उन्होंने कहां से शुरुआत की और फिर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed