पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आए बिना योग्य पार्षद को उपमेयर चुने : जलाडो


Saraikela: आगामी 16 मार्च को सभी झारखंड के 48 निकायों में डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष के लिए पार्षदों को वोटिंग के माध्यम से चुनाव करना है. जिसमें झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (जलाडो) को हॉर्स ट्रेडिंग होने की आशंका हो रही है. जिसे देखते हुए जलाडो ने आज प्रेसवार्ता कर सभी निकायों के पार्षदों से आग्रह किया है कि सभी पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में आए बिना योग्य पार्षद को अपने बोर्ड के उपमेयर के रूप में चुने, चूंकि आगे के 5 साल आपको ही स्वच्छ बोर्ड चलाना है जिसमें भय और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उक्त बातें जलाडो के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की मंशा भी यही है जिसके वजह से सरकार ने शहर की सरकार का चुनाव ग़ैरदलीय कराया है. लेकिन अगर इसमें हॉर्स ट्रेडिंग जैसी बातें होती है तो शहरी निकायों का स्वच्छ और समुचित विकास भय और भ्रष्टाचार मुक्त होना मुश्किल होगा जिसका खामियाजा शहरी जनता को भुगतनी पड़ेगी. प्रेसवार्ता में अध्यक्ष ओम प्रकाश के अलावा, संरक्षक एसके स्वाई, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ ओझा, रविशंकर पासवान आदि शामिल थे.




