राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विवादित बयान, कहा- रेपिस्ट को फांसी की सजा देने के कारण रेप के बाद हत्याएं बढ़ रही

0
Advertisements
Advertisements

राजस्थान :- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-निर्भया कांड के बाद जब से यह किया गया कि रेपिस्ट को फांसी की सजा मिलेगी, उसके बाद से बच्चियों के साथ रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह देश के लिए खतरनाक चलन और चिंता का विषय है। उनके इस विवादित बयान के बाद राजनैतिक हमले तेज हो गए हैं। इसके बाद विभिन्न पार्टियों के प्रवक्ताओं ने काफी विवादित बताते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दरअसल, अशोक गहलोत शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर यह बयान दिया है। उन्होने कहा-रेपिस्ट यह सोचता है कि मैंने जिसके साथ रेप किया है उस बच्ची ने अगर कोर्ट में मेरे खिलाफ बयान दे दिया तो मुझे फांसी हो जाएगी। इसलिए वह गवा को खत्म करने के लिए हत्या कर देता है।

गहलोत ने बताया क्यों बढ़ रहा है देश में क्राइम

गहलोत ने कहा कहा-आज देश के समय रेप की घटनाएं बहुत बड़ा चैलेंज है, क्योंकि जो रिपोर्ट आ रही हैं वह बहुत चिंताजनक है। देश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो रहे हैं। हर तरफ तनाव और हिंसा बढ़ रही है। कहीं, बच्चियों से रेप हो रहे हैं तो कहीं हत्या कर दी जा रही है। आप देख रहे हैं कि बेरोजगारी बहुत भयंकर है। महंगाई का जमाना है। जिसके चलते असामाजिक तत्व बढ़ रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed