कॉंग्रेस की अनामिका सरकार ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर पोती कालिख…

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेलाः- अस्तित्व को लेकर संघर्षरत कांग्रेस अपनों से ही घिरती जा रही है। बता दें कि हाल में ही झारखंड कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है।  इसको लेकर कांग्रेस के अंदर से लगातार विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।  यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष को भी भारी जलालत झेलनी पड़ रही है। इन सबके बीच कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के नाम पर कांग्रेसी खुद को एकजुट होने का दावा कर रहे हैं, मगर झारखंड में स्थिति अलग ही कहानी बयां कर रही है।  भले ही सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस है, मगर कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है ऐसा कहना मुश्किल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

https://youtube.com/shorts/zM2ktvoPqYE?feature=share

इस बात का अंदाजा इस वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था। जिसकों लेकर कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार भड़क उठी ।  उन्होंने अपने ही जिला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के पोस्टर पर कालिख पोत कर विरोध जताया।  यहां तक कि अनामिका सरकार ने इसका वीडियो बनाकर खुद वायरल भी किया है।  बता दें कि अंबुज कुमार को हाल ही में सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनामिका सरकार का कहना है, कि पोस्टर से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को अलग कर दिया गया है, जो कार्यकारी जिलाध्यक्ष का मनमानी दर्शाता है। वैसे अनामिका सरकार इन दिनों चर्चा में है।  बता दें कि अनामिका सरकार खुद को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मुंह बोली बहन बताती है। हालांकि चर्चा ये भी है कि खुद को मंत्री की बहन बताकर अनामिका खुद की राजनीति चमकाती है। और चर्चा में बने रहना चाहती है।

See also  सैरात बाजारों के किराया वृद्धि पर व्यापारियों की आपात बैठक, निर्णय पर जताई आपत्ति

जिस पोस्टर को लेकर अनामिका सरकार ने बगावत करना शुरू किया है यह पोस्टर किसने लगवाया था यह बात अभी तक सामने नहीं आई है। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि यह पोस्टर कॉंग्रेस के किसी कार्यकर्ता ने लगाई हो।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed