जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में शोक सभा, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि


जमशेदपुर : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के निधन पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में महाविद्यालय परिवार के द्वारा शोक सभा का आयोजन स्वामी विवेकांनद सभागार में आयोजित किया गया।जिसमें महाविद्यालय परिवार के द्वारा गहरा दुख प्रकट किया है।प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि निर्वतमान मंत्री रामदास सोरेन जी काफी सरल स्वभाव एवं लोकप्रिय नेता थे। वे एक राजनेता नही बल्कि समाज सुधारक के रुप में आगे आए थे। रामदास सोरेन जी ने अल्प समय मे ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य किये गए थे। राज्य उनके योगदान को कभी भूला नही सकता है। उनका निधन पुरे राज्य के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। रामदास सोरेन जी ने हमेशा झारखंड के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने एवं हक अधिकार कैसे तथा न्याय कैसे सुनिश्चित हो इसको लेकर प्रयासरत थे।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दिया गया।मौके पर डा एस एन ठाकुर, सीनेट सदस्य डा ब्रजेश कुमार, अर्थपाल डा अशोक कुमार रवानी, डा आर एस पी सिह, डा संजय नाथ, डा कृष्णा प्रसाद, डा स्वाति साेरेन, डा पुष्पा तिवारी, प्रियंका सिंह, पुष्पा सिंह, शोभा देवी, डा इरशाद खान, स्वरूप मिश्रा, सुबोध कुमार, चंदन, संजय के अलावा काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षककेतर कर्मचारी आदि उपस्थित थे।



