फाइबर ऑप्टिक तकनीक से जटिल सर्जरी सफल, 62 वर्षीय मरीज की हालत बेहतर

Advertisements

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक फाइबर ऑप्टिक तकनीक का इस्तेमाल कर एक जटिल एयरवे मामले में सफल सर्जरी की। जुगसलाई क्षेत्र की 62 वर्षीय मरीज फिरोज़ा खातून की पित्ताशय की थैली में पथरी और सूजन के इलाज के लिए ऑपरेशन किया गया था। मरीज का वजन अधिक होने, गर्दन छोटी होने और श्वासनली से जुड़ी जटिलताओं के कारण सामान्य एनेस्थीसिया देना जोखिमपूर्ण माना गया। ऐसे में चिकित्सकों ने ‘फाइबर ऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपिक इंट्यूबेशन’ तकनीक का उपयोग किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एस. पी. गुप्ता के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. नयन, डॉ. शुभदीप और डॉ. सिमरन शामिल थे। सहायक चिकित्सकों में डॉ. रिया, डॉ. नीलम और डॉ. मोहित, जबकि नर्सिंग स्टाफ सोनी और ओटी स्टाफ नितेश ने भी अहम भूमिका निभाई। चिकित्सकों ने पहले मरीज की स्थिति और संभावित जोखिम का आकलन किया, जिसके बाद फाइबर ऑप्टिक तकनीक के जरिए श्वासनली को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर सर्जरी के लिए तैयार किया गया।

अस्पताल के अनुसार ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की जटिलता नहीं आई और सर्जरी के बाद मरीज की तबीयत लगातार बेहतर हो रही है। मरीज अब सुरक्षित रूप से स्वस्थ जीवन की ओर लौट रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस जटिल मामले को सफलतापूर्वक संभालने के लिए चिकित्सा टीम की प्रतिबद्धता की सराहना की है।

 

About The Author

You may have missed