दूसरी मेरिट लिस्ट से को ऑपरेटिव कालेज में इंटर में नामांकन शुरू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर।जमशेदपुर को- ऑपरेटिव कॉलेज में इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम मेधा सूची जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया अब शनिवार से द्वितीय मेरिट लिस्ट से शुरू कर दी गई है। दूसरी मेधा सूची से कॉलेज में 15 जून से 22 जून तक नामांकन लिए जाएंगे। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट में उपलब्ध इंटर सेक्शन में मेधा सूची देख सकते हैं। इसके बाद जरूरी प्रमाण पत्र के साथ नामांकन के लिए कॉलेज के काउंटर में संपर्क कर सकते हैं। कॉलेज में इस समय गर्मी की छुट्टियां चल रही है। बावजूद इसके नामांकन के लिए कार्यालय को खोला गया है। विद्यार्थी 22 जून तक दूसरी मेरिट लिस्ट से नामांकन ले सकते हैं। इसके बाद अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। गौरतलब होगी इस बार झारखंड अधिविध परिषद ने अंगिभूत डिग्री कॉलेज में इंटर की सीटें कम कर दी है। घटी हुई सीटों पर ही इस बार नामांकन लिया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नए एसडीओ से मुखिया संघ की पहली मुलाकात: विकास कार्यों में तेजी लाने पर हुई चर्चा, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Thanks for your Feedback!

You may have missed