अजित पवार के निधन पर CM फडणवीस का पहला रिएक्शन

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान सामने आया है। सीएम फडणवीस ने कहा, “मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है।”सीएम फडणवीस ने कहा, “अजित के जाने से पवार परिवार पर बड़ा आघात लगा है। मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दी है। अजित पवार का महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान रहा है। वह संघर्ष करने वाले नेता थे। अजित के निधन की वजह से महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।”सीएम फडणवीस ने बताया कि इस प्रकार के जन नेता को खोना एक बहुत बड़ी हानि है. हम दोनों ने साथ में काफी काम किए. महाराष्ट्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है. ऐसी उम्मीद थी कि अजित पवार बहुत लंबी पारी खेलेंगे. ऐसे समय में उनका चले जाना, इसके लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं हैं. सीएम ने कहा, “अजित पवार के परिवार, उनकी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर जो दुख आया है, उसे सह पाना बहुत मुश्किल है. इस दुख की बेला में हम सब उनके साथ हैं. अजित पवार का परिवार जब बारामती पहुंचेगा तो उनसे चर्चा कर के आगे की सारी चीजें ज्ञात की जाएंगी. सीएम ने बताया कि वह और एकनाथ शिंदे बारामती जाएंगे.”

सीएम फडणवीस के साथ-साथ महाराष्ट्र का हर नेता, आम जनता इस हादसे से स्तब्ध है, दुखी है. जिस तरीके से अजित पवार का आकस्मिक निधन हुआ है, उन्हें याद कर के सभी की आंखों में आंसू हैं. सीएम फडणवीस ने बताया कि जब अजित पवार के निधन की खबर पीएम मोदी तक पहुंची, उन्होंने तुरंत फोन किया. वे पूरी तरह से शॉक्ड थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed