मानगो में कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में झड़प

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के बर्मामाइंस के बाद मानगो में भी दो पार्टी के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना घटी है. यह घटना बूथ नंबर 293 और 294 की है. यहां पर बन्ना गुप्ता के समर्थकों ने आजाद समाज पार्टी के नेता मजहर खान के साथ मारपीट की है. घटना के संबंध में मानगो थाने में भी लिखित शिकायत की गई है. घटना की जानकारी पाकर मानगो पुलिस भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंची और मामले को शांत करवाया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मजहर खान का कहना है कि उसपर बन्ना गुप्ता समर्थक जाहिद आलम उर्फ भक्कू ने हमला किया है. उसे इतना पीटा गया है कि उसका शर्ट तक फट गया है. उसका कहना है कि इसके पहले भी जाहिद उसके साथ मारपीट कर चुका है और वाट्स एप पर भी कई बार धमकी दे चुका है. मजहर का कहना है कि मानगो में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता पर भारी पड़ रहे हैं. इस कारण से भक्कू ने ऐसा किया है.

Advertisements
See also  टाटा समूह संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया, सीएसआर और सामाजिक प्रतिबद्धता पर ज़ोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed