शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का सिटी एसपी एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने लिया जायजा, चेक नाकों का निरीक्षण कर प्रतिनियूक्त दण्डाधिकारी व पुलिस बल को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Advertisements

अवैध ई-पास व बिना ई-पास के आवागमन करने वालों पर सख्त नजर रखने के निर्देश

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):– सिटी एसपी श्री सुभाष चन्द्र जाट एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल देर शाम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशा निर्देशों के अनुपालन का जायजा लेने शहर में निकले। इस दौरान उन्होंने शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक नाकों का निरीक्षण किया तथा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस बल को राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने चेक नाकों का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था के संधारण का जायजा लिया। मौके पर सिटी एसपी व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा पुलिस बलों को निदेशित किया कि अवैध ई पास व बिना ई पास के आवागमन करने वालों पर सख्त नजर रखें। उन्होंने कहा कि आवश्यक व छूट प्राप्त सेवाओं को छोड़कर अन्य कोई भी व्यक्ति बिना वैध ई पास सड़क पर दिखे तो उससे ई पास की मांग जरूर करें। साथ ही उन्होंने पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए। सभी को मास्क, सैनीटाईजर, हेण्ड ग्लव्स आदि का उपयोग नियमित करने का निर्देश दिया गया।

About The Author

You may have missed