आदित्यपुर के मदन मोहन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: मदन मोहन स्कूल में गुरुवार, 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सहित स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूहगीत और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देख उपस्थित लोग तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।

बाल दिवस के मौके पर स्कूल परिसर में खाने के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें बच्चों ने पौष्टिक व्यंजन का आनंद भी लिया ।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है।

Advertisements
See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed