स्कूल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरे थे बच्चे, एसडीएम-डीएसपी ने की कार्रवाई…

0
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र के खरकई पुल के पास शुक्रवार को एसडीएम पारूल सिंह तथा डीएसपी चंदन वत्स ने बच्चों को स्कूल पहुंचानेवाली स्कूल वैन पर कार्रवाई की है। जमशेदपुर से आदित्यपुर की ओर आ रही एक स्कूल वैन में छोटे बड़े 18 बच्चे सवार थे। जिसको देखते ही डीएसपी ने वाहन को जब्त करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान डीएसपी ने वाहन चालक से उसके मालिक का नम्बर मांगा जिसे वह देने में असमर्थ रहा। डीएसपी ने वाहन चालक का मोबाईल जब्त कर वाहन चालक को बच्चों को उनके घर छोड़ गाड़ी थाने में लगाने का निर्देश दिया है। डीएसपी ने कहा कि स्कूल वैन में इस तरह से ठूंस ठूंस कर बच्चो को ले जाया जा रहा था। जिसपर कार्रवाई की गयी है। वहीं उन्होने कहा कि इस तरह के वाहनों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे आदि मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गोला के शिक्षक धनंजय कुमार महतो को मिला मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय साहित्य सृजन सम्मान-2026

Thanks for your Feedback!

You may have missed