100 सीटों वाली नवोदित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का 9 जनवरी को विधिवत उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत, आया कॉन्फॉर्मेशन

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र के लिए गौरव की बात समझी जानेवाली नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का विधिवत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे. उनके यहां आने का कॉन्फॉर्मेशन मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कॉलेज के चेयरमैन मदन मोहन सिंह को भेजा है. बता दें कि वर्तमान सत्र से ही यहां 100 सीटों पर एमबीबीएस के छात्रों का नामकरण कर उनकी पढ़ाई शुरू हो चुकी है. यह मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर के आदित्यपुर में स्थित है, जहां एक निजी मेडिकल कॉलेज और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान पर केंद्रित है. यहां से हर वर्ष 100 MBBS डॉक्टर निकलेंगे. इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी फैकल्टी है, जिसका लक्ष्य कुशल और दयालु मेडिकल पेशेवर तैयार करना है. यह कॉलेज आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित है. इसकी
स्थापना सितवन्तो देवी महिला कल्याण संस्थान द्वारा की गई है. यह निजी मेडिकल कॉलेज और 650 बेड का मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है. यहां
प्रदान किए जाने वाले कोर्स में
MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) है. कॉलेज स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में उत्कृष्टता के माध्यम से जीवन में सुधार करना और कुशल, दयालु डॉक्टर बनाना है. अस्पताल की विशेषता में अत्याधुनिक तकनीक, 300 टीचिंग बेड, विभिन्न विभागों के साथ मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं यहां उपलब्ध है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed