मंदिर में चेन स्नैचिंग से मचा बवाल, दो महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लेकर फरार, दहशत

0
Advertisements

बहरागोड़ा : ओडिशा के घाटगांव स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में दो महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में दर्शन करने आई दो महिलाओं को निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About The Author

See also  अड्डाबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, रोड नंबर 7 बाजार में पैदल गश्ती और छापामारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed