चंचल भाटिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्तर की संस्था अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव जयसवाल के निर्देश में पवन साव को प्रदेश अध्यक्ष एवम् लौहनगरी के युवा सिख नेता सरदार चंचल सिंह भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जयसवाल ने इस आशय का नियुक्ति पत्र दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस पत्र में उल्लेखित है कि झारखंड राज्य में सामाजिक हित में उठाए गए कदम एवं व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर कार्य करने के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है।

सरदार चंचल सिंह भाटिया भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक समूह के साथ जुड़े हुए हैं। रचनात्मक तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान है।

गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह व अन्य कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Advertisements
See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

Thanks for your Feedback!

You may have missed