चाकुलिया: भातकुंडा पंचायत के ग्राम प्रधानों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया :चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकु॑डा पंचायत के ग्राम प्रधानों की एक बैठक गुरुवार को पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले मेम क्लब के पास पेड़ के नीचे हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण बारिक, स॑रक्षक कोकिल चंद्र महतो और जुगीतोपा पंचायत अध्यक्ष सह प्रभारी गिरीश महतो पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण बारिक ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है। मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर पंचायत के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक का सिलसिला जारी है। हर पंचायत में प्रभारी सह अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है। फिर गांव में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करें। गांव में ग्राम प्रधानों का महत्वपूर्ण योगदान है। गांव की परंपरा, रीति रिवाज, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्थाओं को बचाए रखने में जिस तरह ग्राम प्रधान तत्पर रहते हैं। उसी तरह लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में निडर होकर मतदाताओं को जागरूक करें। इस मौके पर भातकु॑डा पंचायत में कार्य संचालन हेतु पंचायत अध्यक्ष सह प्रभारी के रूप से काली पद महतो एवं चैतन टुडू को सह प्रभारी चयन सर्वसम्मति में किया गया। सभी ग्राम प्रधानों ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर भूवन चंद्र महतो, चैतन टुडू, रतन किस्कू, डेबा सोरेन, जादू हेंब्रम, काली पद महतो, स॑तोष महतो,भवानी पाल आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed