चक्रधरपुर : आबकारी विभाग ने गुड़ासाई नदी किनारे शराब भट्ठी किया ध्वस्त

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुरआबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की गुलकेड़ा पंचायत के गुड़ासाई नदी किनारे संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण भट्टी को ध्वस्त कर दिया।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छापेमारी अभियान चलाये जाने के दौरान यह कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि गुड़ासाई नदी किनारे अवैध महुआ शराब भट्ठी संचालित हो रही है।इसके बाद आबकारी विभाग की टीम गुड़ासाई नदी किनारे पहुंची जहां पांच अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। साथ ही यहां से भारी मात्रा में देसी महुआ शराब व 10 हजार किलो महुआ जावा भी बरामद किया गया। आबकारी विभाग टीम के सदस्यों ने बताया कि अवैध व नकली शराब बनाने व बेचने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अन्य स्थानों पर जल्द ही छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की शहादत पर हिदायतुल्लाह खान ने गहरा शोक व्यक्त किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed