6 साल से लापता 14 वर्षीय बच्ची की तलाश अब CBI करेगी, हाईकोर्ट ने सौंपी जांच

Advertisements

बोकारो : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से अक्टूबर 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय बच्ची की तलाश अब CBI करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का आदेश दिया है। बच्ची 16 अक्टूबर 2020 को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार की शिकायत पर उसी दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन शुरुआती पुलिस जांच के बावजूद उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की जांच 20 अप्रैल 2026 को CID को सौंपी गई थी, जिसके बाद SIT गठित कर जांच शुरू की गई। SIT ने मामले से जुड़े सुरागों की पड़ताल की, लेकिन बच्ची को खोजने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता और जटिलता को देखते हुए अंतरराज्यीय सुरागों तथा डिजिटल ट्रेल की नए सिरे से जांच पर जोर दिया और उन्नत तकनीकी संसाधनों की जरूरत बताते हुए CBI जांच का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने CID के ADG को मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड CBI के रांची स्थित ईस्टर्न जोन के संयुक्त निदेशक को सौंपने का आदेश दिया है। CBI निदेशक को जांच की उचित निगरानी और समय-समय पर समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। एजेंसी को 27 अक्टूबर तक जांच की प्रगति रिपोर्ट हलफनामे के जरिए हाईकोर्ट में दाखिल करनी होगी।

 

About The Author

You may have missed