जमशेदपुर में टाटा पिगमेंट्स गेट के पास कार अचानक धू-धूकर जली, कारणों का अभी तक पता नहीं


जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में सोमवार देर शाम टाटा पिगमेंट्स गेट के सामने अचानक एक कार (नंबर JH-05 DJ 0907) आग की लपटों में घिर गई। चंद ही पलों में कार से धुआँ उठने लगा और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया गया कि यह कार “किशोर प्रेस” नामक व्यक्ति की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर दी, हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज के कारण आग लगी होगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार को सड़क किनारे हटवाया और वाहन मालिक से पूछताछ शुरू की है। तकनीकी खामियों और हालिया मरम्मत की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



