बक्सर के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किया क्षेत्र भ्रमण।जनता के समस्या से हुए रूबरू

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-बक्सर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए। दावथ प्रखंड में कोआथ नगर पंचायत दावथ, सूर्यपुरा, भ्रमण करते हुए कार्यकर्ताओं से तथाआम जनता से जन समस्याओं से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया।और जल्द से जल्द समस्या को दूर करने का आश्वासन भी दिया। दावथ प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने माननीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। कोआथ में नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने अंग वस्त्र देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। प्रखंड कार्यालय दावथ पर मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार वरिष्ठ नेता बलिराम सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह एवं कई नेताओं ने फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर मंत्री जी का भव्य स्वागत किया। मंत्री जी ने दावथ को अपना घर बताया और कहा यहाँ के लोगो की हर समस्या का निदान बहुत जल्द किया जायेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed