ट्रक से भिड़ंत के बाद पलटी बस, ड्राइवर की मौत, 22 यात्री घायल, मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महोबा : शहर कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक मोहम्मद आजाद (47), निवासी कल्याण नगर, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि बस मुस्करा से महोबा की ओर आ रही थी और सामने से आ रहे ट्रक (UP 90 T 5465) से उसकी टक्कर हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों व पुलिस ने खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें 71 वर्षीय महेंद्र कुमार, 7 माह का आरो और 5 वर्षीय सेजल जैसे यात्री शामिल हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। रोडवेज विभाग ने भी हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  सुबह-सुबह झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed