4 साल तक देवर ने किया शोषण, 5 महीने तक नहीं हुई सुनवाई — अब SP ने दिए जांच के आदेश

0
Advertisements
Advertisements

श्रावस्ती :- उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके देवर ने पहले दरिंदगी की और फिर 4 साल तक ब्लैकमेल करता रहा। इतना ही नहीं, पीड़िता 5 महीने तक न्याय के लिए थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर महिला की शिकायत पर SP ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के नवसहरा गांव में रहने वाली गुलिस्ता नाम की महिला के देवर इमरान का पिछले चार साल से उसके घर पर आना-जाना था। एक दिन जब गुलिस्ता घर पर अकेली थी, तो इमरान ने मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद इमरान ने वही वीडियो दिखाकर गुलिस्ता को ब्लैकमेल करना शुरू किया और चार साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जब गुलिस्ता ने विरोध किया और शादी की बात रखी, तो इमरान ने शादी से इनकार करते हुए उसे अपने पति जुबेर को रास्ते से हटाने की साजिश में शामिल होने का दबाव बनाया। इमरान ने गुलिस्ता को अपने पति को जहर देने तक के लिए कहा। गुलिस्ता ने ऐसा करने से इंकार किया, तो इमरान ने उसे खुद मर जाने की धमकी दी। मजबूरी में गुलिस्ता ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसके पति जुबेर ने उसे बचा लिया। इसके बाद गुलिस्ता ने पूरी सच्चाई अपने पति को बताई और दोनों न्याय की तलाश में थाना कोतवाली भिनगा पहुंचे। लेकिन वहां भी गुलिस्ता की कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि वह लगातार पांच महीने तक थाने के चक्कर लगाती रही और हर बार उसे केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता था। थाने के अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की और उसे चाय पिलाकर वापस भेज देते थे। आखिरकार हार मानकर गुलिस्ता ने SP राहुल भाटी से मुलाकात की। SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल CO को जांच सौंपी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 5 महीने की लंबी जद्दोजहद के बाद पहली बार गुलिस्ता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई है और अब पूरा मामला जांच के अधीन है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed