खाना देने को लेकर विवाद के बाद भाई ने चलाई थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर में गोली से घायल हुई मंगली मछुआ उर्फ गुड़िया के भाई रुपचंद मछुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रुपचंद की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. पुछताछ में रुपचंद ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम घर पहुंचा था जहां बहन मंगली से खाना मांगा. खाना देने को लेकर हुए विवाद में उसने गोली चला दी जो मंगली के गर्दन में जा लगी. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था. उसने पुलिस को बताया कि बस्ती के ही एक युवक ने उसे हथियार रखने को दिया था. गोली चलने के बाद खोखा हथियार में ही फंसा रह गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस हथियार देने वाले युवक की तलाश कर रही है. बता दे कि सोमवार देर शाम मंगली को उसके परिजनों ने गोली लगने के बाद इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया था. पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजन घटना के बारे में अलग-अलग कहानी बना रहे थे पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी सफलता, 6 छात्रों को जापानी कंपनी में ₹5 लाख पैकेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed