प्रो रेसलिंग लीग के उद्घाटन में ‘खेल प्रेमी’ बनकर पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: प्रो रेसलिंग लीग 6 साल बाद वापसी के लिए तैयार है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने शनिवार (1 नवंबर) को दिल्ली में इसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूएफआई के पदाधिकारियों के साथ पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह भी मौजूद थे, जिनपर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बृज भूषण ने कहा कि वह ‘खेल प्रेमी’ और ‘कुश्ती प्रेमी’ के तौर पर क्रार्यक्रम में आए हैं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के ज्यादातर सवालों के जवाब उन्होंने ही दिए।बृज भूषण ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “आज मुझे प्रसन्नता हो रही है मेरे पास कोई जिम्मेदारी नहीं है। भारतीय कुश्ती संघ अपना स्वतंत्र रूप से काम कर रहा है। लेकिन मैं खेल प्रेमी हूं। कुश्ती का प्रेमी हूं। मुझको भी इन लोगों ने आमंत्रित किया कि आप आइए अच्छा रहेगा और मैं आया।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह सवाल हुआ कि क्या बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को भी लीग में हिस्सा लेने कि अनुमति होगी? बृजभूषण ने खुद ही कहा कि उन पहलवानों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा, ” किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। अगर कोई खिलाड़ी है खेलना चाहते हैं तो हम अध्यक्ष जी से कहेंगे उनको मौका दें।”रेसलिंग लीग की शुरुआत 2015 में हुई थी। 2019 में कोरोना महामारी और पैसों की कमी के कारण इसे बंद करना पड़ा था। लीग में छह टीमें होंगी। एक टीम में 9 खिलाड़ी होंगे। इनमें से 4 महिला पहलवान होंगी। लीग के सीईओ अखिल गुप्ता हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed