ब्रेकिंग:: जमशेदपुर के मानगो में उलीडीह थाना  अंतर्गत ट्रांसपोर्टर पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सुभाष कॉलोनी संजय पथ में गुरुवार को देर शाम बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर उमेश पांडे के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में उमेश पांडे और गुड्डू पांडे घायल हुए हैं। दोनों को गोली लगी है। घटनास्थल से कई खोखा बरामद हुआ है। बदमाश बंदूक से गोली चल रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उमेश पांडे ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। उनका चिंटू सिंह, दिनेश कुमार, सुनील रजक, डेविड टोप्पो आदि से पुराना विवाद चल रहा है। यही लोग तीन बाइक पर सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ आए और उमेश पांडे के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। उमेश पांडे का आरोप है कि हमलावर पूरे परिवार की हत्या करना चाहते थे। घटना की जानकारी मिलने पर उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची। मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों घायलों का बयान लिया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ईरान-अमेरिका जंग पर राम गोपाल वर्मा का विवादित ट्वीट, ‘जीसस बनाम अल्लाह’ बयान से सोशल मीडिया में हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed