फ्लाइओवर निर्माण में टूटा बोरिंग, पानी संकट पर बस्तीवासियों का हंगामा; मेयर के हस्तक्षेप से मामला शांत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो में निर्माणाधीन फ्लाइओवर के काम के दौरान गुनमय कॉलोनी और पंजाबी बस्ती का बोरिंग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में पानी की समस्या खड़ी हो गई। इससे नाराज बस्तीवासियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मेयर सुधा गुप्ता ने स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा और टूटे हुए बोरिंग की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था जल्द कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मानगो में हो रहे विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए हैं, लेकिन किसी भी नागरिक को इससे परेशानी होना स्वीकार्य नहीं है।

इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के साथ लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। बातचीत के बाद बस्तीवासियों का आक्रोश शांत हुआ। बैठक में पाइपलाइन को मोटा करने, नाली के वाटर लेवल की जांच कर समतल स्तर से सड़क और नाली निर्माण कराने, गुनमय कॉलोनी और पंजाबी लाइन जाने वाले क्रॉस रोड को मुख्य सड़क से जोड़ने, क्षतिग्रस्त बोरिंग की मरम्मत, 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की सुरक्षा, नाली को कवर करने और ड्रेनेज सिस्टम लागू करने पर सहमति बनी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed