घाटशिला के बुरुडीह डैम में बोलेरो ने पिकनिक मना रहे लोगों को रौंदा, 10 घायल

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : रविवार की शाम बुरुडीह डैम के पास पिकनिक मनाने आए लोगों पर एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन चढ़ गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र के लोगों को हिला दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पिकनिक मनाने आए लोग जमशेदपुर के सोनारी और डिमना से आए थे। अचानक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए और चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों के गुस्से के कारण मौके पर बोलेरो वाहन में आग लगा दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को स्थानीय लोगों और घाटशिला अनुमंडल अस्पताल की मदद से इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर भी किया गया है।

घटना के समय बोलेरो में बैठे एक व्यक्ति को लोग चालक समझकर पकड़कर पीट भी डाला। पुलिस की मौजूदगी में घायल शख्स का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो सवार लोग गोपीबल्लभपुर (बंगाल) से पिकनिक मनाने आए थे।

घटना में घायल कृष्णा पाल का पैर टूट गया है, जिसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायल वरुण विश्वकर्मा, संतोष महतो और मनीष महतो का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में जारी है। अन्य लोग मामूली चोटों से जूझ रहे हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed