मरकच्चो में 24 घंटे से लापता बच्चे का शव झाड़ियों में मिला, सड़क जाम कर ग्रामीणों का प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements

कोडरमा : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में 24 घंटे से लापता एक बच्चे का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों द्वारा बच्चे के लापता होने की शिकायत के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शव मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे की मौत हत्या के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से। फिलहाल हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बरीयारडीह–मरकच्चो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

ग्रामीणों ने त्वरित जांच, मौत के कारणों का खुलासा और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है।

सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed