भाजयुमो जमशेदपुर नें झारखंड सरकार पर लगाए आरोप , कहा – जमशेदपुर को भी बंगाल मॉडल मे तबदील करने की कोशिश में लगी है हेमंत सरकार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जामशेदपुर :- भाजयुमो जमशेदपुर ने झारखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन की बदमाशी कहें या हेमंत सरकार के गलत नीतियों का असर,यह कैसा नियम है की स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर दी जाए। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर टेल्को में झंडा फहराने पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल समेत जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

क्या अब युवाओ को इस हेमंत सरकार के कार्यकाल में स्वतंत्रता दिवस मनाने की भी इजाजत नहीं है। इस लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार की तानाशाही पूरे देश के लिए एक अपमानजनक बात है।

इस तानाशाही का आगाज भले ही सरकार और प्रशासन ने किया हो परंतु इसका लोकतांत्रिक तरीके से मुहतोड़ जवाब भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के युवा कार्यकर्ता देंगे।अगर हेमंत सोरेन झारखंड को बंगाल मोडल में तबदील करने की कोशिश मे हैं तो वह याद रखें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिल्कुल भी चुप नहीं बैठने वाले हैं, बात जब देश की होगी तो भाजपा के कार्यकर्ता सीना तान के सबसे आगे खड़े होंगे।

About The Author

See also  रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा झटका, बिल्डर की जमानत याचिका खारिज

You may have missed