22 सितंबर से गिरिडीह में शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिरकत, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड:गिरिडीह भाजपा ज़िला कार्यालय में गुरुवार को भाजपा की आगामी परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद मौजूद थे। बैठक के दौरान परिवर्तन यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जानकारी के अनुसार, भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 22 सितंबर को जमुआ विधानसभा क्षेत्र के झारखंडधाम से होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस परिवर्तन यात्रा के दौरान जमुआ में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी होगा, जिसमें केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, और कोडरमा सांसद सह महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। इसके बाद 23 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांडेय में परिवर्तन यात्रा का हिस्सा बनेंगी और स्थानीय जनता से संवाद करेंगी। वहीं, 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह धनवार में जनसभा और रोड शो के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे।

Advertisements
See also  विकास योजनाओं में देरी पर सख्ती, समय पर काम पूरा करने का सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed