राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल कल, प्रखंड मुख्यालयों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):– राज्य की चरमराती विधि व्यवस्था, ठप्प विकास कार्य, सरकार की वादाखिलाफी समेत खनिज संपदा की मची लूट एवं अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता शनिवार को प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश व्यक्त कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस सबंध में महानगर अध्यक्ष गूँजन ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, मानगो अंचल, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर शनिवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक राज्य सरकार की गलत नीतियों, युवा एवं विकास विरोधी मानसिकता को उजागर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रदेश के बिगड़ते हालात एवं ठप्प विकास कार्यों पर ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन में सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा के अध्यक्षगण, मोर्चा पदाधिकारी समेत विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ता शामिल होकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आमंत्रण:
कार्यक्रम: राज्य सरकार की विफलता के विरोध में विरोध प्रदर्शन।
स्थान: करनडीह प्रखंड कार्यालय
दिनांक: कल 21 अगस्त, शनिवार।
समय: पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक।

 

Advertisements
See also  एनआईटी के कर्मचारी अर्जुन कुमार का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन

You may have missed