वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने पर भाजपा उलीडीह मंडल ने हरी सिंह को किया सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर:- भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन उलीडीह कार्यालय में रखा गया । कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित समाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी के संथापक व हाल ही में वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाले लौहनगरी के हरि सिंह राजपूत को भगवा गमछा व शॉल ओढा कर सम्मानित किया गया । विकास सिंह ने बताया कि अंतराष्ट्रीय सम्मान व पहचान मिलने से सिर्फ जमशेदपुर ही नही बल्कि झारखंड राज्य भी गौरवान्वित हुआ है,आगे भी हमारे शहर के युवा ऐसे ही अपनी एक अलग पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर पर बनाये और सामाजिक कार्यो में अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए गरीब जरूरतमन्दों की मदद करते रहे । हरि ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय टीम के हर एक सदस्यों को जाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पारंपरिक ग्राम प्रधानों को सम्मान, आदिवासी स्वशासन की विरासत सहेजने का संदेश

You may have missed