वृद्धा पेंशन में हो रही समस्याओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू से ने जिले के उपयायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (अभय कुमार मिश्रा ):-भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू ने जिले के उपयायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर जिले में वृद्धा पेंशन में हो रही समस्याओं से अवगत कराया। मांग की गयी कि सामाजिक सुरक्षा के तहत वृद्धों को पेंशन का लाभ सुचारू और सुगम तरीके से मिलने के लिए सभी पंचायत में कैम्प लागा कर इस समस्या का समाधान किया जाए।जिस से वृद्ध नागरिकों को सुविधा मिल सके कई ग्रामीण ब्लॉक आने जाने के लिए कोई साधन नही होने के वजह से ब्लॉक और जिला मुख्यालय नही पहुंच पाते है। अगर किसी तरह पहुँच भी जाते है तो अपने काम को लेकर सही कर्मचारियों तक नही पहुँच पाते है जिस से उनका काम अधर में रह जाता है और बृद्धा पेंशन कई महीनों सालों तक रुक जाता है। बृद्धा पेंशन आम आम नागरिकों का अधिकार है और उसे दिलाने के लिए मैं अपने स्तर पर पूर्ण कोशिश कर रही हूँ।उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द गाँव गाँव मे शिविर लगाने की बात कही है। उपयायुक्त ने शिविर के माध्यम से जल्द ही जिले में व्याप्त इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

See also  निलंबित पीडीएस डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज होने से जिले के डीलरों में हड़कंप, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त

You may have missed