भाजपा ने नये पदाधिकारियों को किया सम्मानित…

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सोनारी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इसमें समाजसेवी व युवा नेता जिले के सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक डे, मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, आईटी सेल शशांक शेखर एवं जिला कार्यसमिति सदस्य विजेंद्र सिंह को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वालों में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश मंत्री अबू असरफ, वरिष्ठ नेता पंचम जंघेल, प्रदीप सिंह, ST मोर्चा जिला मंत्री विनोद उमंग, किशोर ओझा एवं विजय सिंह समेत भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इसमें अभिषेक डे ने कहा की पार्टी ने मुझे जो भी दायित्व दिया है, उसे मैं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया जोरदार विरोध

You may have missed