भाजपा बिरसानगर मंडल ने बेटी के विवाह में किया सहयोग, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं दिनेश कुमार ने कन्याओं को दिया आशीर्वाद।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के जोन नंबर 2B और 1B में दो जरूरतमंद परिवार के बेटियों का आज विवाह है। परिवार की आर्थिक स्थिति और संसाधन ना होने के कारण भाजपा बिरसानगर ने विवाह में जरूरी राशन सामग्री और एक परिवार को आर्थिक सहयोग भेंट की। बुधवार को बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवार को सुखा राशन एवं नकद राशि भेंट की गई। मौके पर पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी एवं भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार विशेष रूप से शामिल हुए और बेटियों को आशीर्वाद दिए। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में भी समानरूप से तत्पर रहती है। इस पुनीत कार्य में शामिल होकर सुखद अनुभूति हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि कोरोना संकट ने कई लोगों के समक्ष आर्थिक समस्या खड़ी कर दी है। ऐसे में एक कन्या के विवाह में कितनी अड़चन आ सकती है, इसका आकलन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद सिंह, मुकेश मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला दास, श्यामल राहा, नरेश प्रसाद सिंह, तापस कर्मकार, कृपा गोप, नारायण गोप, विशाल,नरेश प्रसाद सिंह,तापस कर्मकार, मृणाल, रोशन सिंह व अन्य मौजूद थे।

Advertisements

You may have missed