वार्ड 17 के वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में बिरेंद्र यादव को चुना गया प्रत्याशी, करेंगे नामांकन


Saraikela: वार्ड संख्या 17 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं आदित्यपुर के वरिष्ठ समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति बनाते हुए जानकी अपार्टमेंट निवासी, समाजसेवी एवं शिव काली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष बिरेंद्र कु० सिंह यादव को नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 17 से वार्ड पार्षद पद हेतु उम्मीदवारी प्रस्तुत करने के लिए पूर्ण समर्थन प्रदान किया गया है. बता दें कि बिरेंद्र कु० सिंह यादव एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं. वे कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं. सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सर्वविदित है. विकट परिस्थितियों में भी वे सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर समाज के हित में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते रहे हैं.
इस अवसर पर उपस्थित समर्थकों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सामूहिक शक्ति के साथ इस बार के नगर निगम चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे तथा श्री यादव को विजयी बनाने हेतु निरंतर सहयोग करेंगे.
बैठक में बबलू सिंह, आचार्य राजेश कुमार मिश्रा, सुमन चौधरी, अनुज चौधरी, बिरेंद्र तिवारी, प्रभात ठाकुर, बृजकिशोर प्रसाद, सत्य साईं राव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.




