रैश ड्राइविंग के दौरान बाइक डिवाईडर से जा टकराई, घटना में एक युवक की मौत,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत साईं मंदिर के पास शनिवार देर रात रैश ड्राइविंग के दौरान एक बाइक डिवाईडर से जा टकराई. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद घायल युवक मौके से फरार हो गया. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. मृतक की पहचान सोनारी टीलू भट्टा निवासी गोलू लोहार (24) के रुप में की गई. रविवार सुबह घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बाद घायल दोस्त हो गया फरार

गोलू अपनी बाइक पर सवार होकर अपने साथी ईशू के साथ घूमने निकला था. देर रात एक बजे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर की ओर जा रहे थे. रास्ते में रैश ड्राइविंग करने के दौरान उनकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई. घटना में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ईशू को हल्की चोट आई. गोलू को छोड़कर वह फरार हो गया.

Advertisements
See also  मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed