Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 में शनिवार की तड़के पुराने विवाद में मो. जहांगीर की चार बाइक को जला देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने शंका के आधार पर डोगी को पकड़ा है और उससे पूछताछ कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में जहांगीर ने बताया कि कल रात 8-9 बजे डोरी उसके छोटे भाई को खोजते हुए घर पर आया हुआ था. तब भाई घर पर नहीं था. पहले भी डोगी से विवाद हो चुका था. उसपर गाय चोरी करने का भी आरोप है. इस बार भी परिवार के लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि इस घटना में भी डोगी का हाथ हो सकता है. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. जहांगीर का कहना है कि 4 बाइक को आग के हवाले कर दिए जाने से उसे 2 लाख रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
See also  लापता युवक का वीडियो वायरल: प्रेमिका संग शादी का दावा, परिवार से आजाद छोड़ने की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed