बिहार जाति गणना: – बिहार में राजपूत से अधिक है ब्राह्मणों की आबादी, हिंदुओं में सबसे अधिक यादव…

0
Advertisements

बिहार :- बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट सोमवार को जारी कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की आबादी बढ़कर 13 करोड़ सात लाख 25 हजार 310 हो गई है. इससे पहले 2011 में हुई जनगणना में राज्य की कुल आबादी 10 करोड़ 40 लाख 99 हजार 452 थी. इस तरह बीते 12 साल में राज्य की आबादी में 25.5 फीसदी का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक सामान्य वर्ग की आबादी 2,02,91,679 है, जो राज्य की आबादी का 15.5224 % है. जबकि पिछली जनगणना में राज्य की 30 फीसदी आबादी सामान्य वर्ग के लोगों की मानी जाती थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in
बिहार में अति पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा 4,70,80,514 है जो राज्य की आबादी का कुल 36.0148 % है. इसके बाद पिछड़ा वर्ग 3,54,63,936 हैं जिनकी कुल आबादी 27.1286 फीसदी है. इस तरह से राज्य की 63 फीसदी से ज्यादा आबादी पिछड़ा वर्ग की है. इसके बाद अनुसूचित जाति की आबादी 2,56,89,820 है, जो 19.6518 % है. राज्य में अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या 21,99,361 है. जो कुल आबादी का 1.6824 % हैं. इस तरह से बिहार की कुल आबादी 13,07,25,310 है.

किस धर्म में कितनी आबादी…

बिहार में 81.99 प्रतिशत यानी लगभग 82% हिंदू हैं. इस्लाम धर्म के मानने वालों की संख्या 17.7% है. शेष ईसाई सिख बौद्ध जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या एक फीसदी से भी कम है. राज्य के 2146 लोगों ने अपना कोई धर्म नहीं बताया. बिहार जाति आधारित गणना-2022 को कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इन बिंदुओं में शैक्षणिक योग्यता, कार्यकलाप, आवासीय स्थिति, अस्थायी प्रवासीय स्थिति, कम्प्यूटर / लैपटॉप की उपलब्धता, मोटर वाहन, कृषि भूमि, आवासीय भूमि, सभी स्त्रोतों से मासिक आय शामिल है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed