झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, BLO करेंगे घर-घर सर्वे, मतदाता सूची सुधार अभियान तेज






रांची : झारखंड में मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और गलत या दोहराए गए नामों को सुधारने की प्रक्रिया की जाएगी।


इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया पूरे राज्य में एक साथ चल रही है और BLO अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे BLO के साथ सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके। अभियान के तहत आगे की चरणबद्ध प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाएगी।


