झारखंड को रेलवे की बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे 2 नए स्टेशन का उद्घाटन

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकसित स्वरूप का उद्घाटन करेंगे। दोनों स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा।नई ट्रेन की सुविधा की मांग करते हुए झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम करुणानिधि सिंह को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें अहमदाबाद, गांधीधाम, इंदौर, लखनऊ, गढ़वा रोड, गुआ-बड़बिल व चक्रधपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजने का आग्रह किया गया। लोहरदगा व डालटनगंज के बीच नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग की गई। श्रावणी मेला के लिए रांची-जसीडीह और रांची-भागलपुर वाया हजारीबाग टाउन के बीच विशेष ट्रेनें चलाने व दुर्गा पूजा, दीवाली व छठ पर चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और एर्नाकुलम के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की गई।

इन स्टेशनों के विकास से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को आधुनिक रूप दिया गया है।


