SBI घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मैनेजर की संपत्ति जब्त, करोड़ों की ठगी का खुलासा


रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसबीआई से जुड़े एक बड़े बैंक घोटाले में पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार और उनके परिवार की करीब 97.92 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त संपत्तियों में साहिबगंज स्थित एक मकान और पटना में एक फ्लैट शामिल है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है।जांच में सामने आया कि मनोज कुमार ने विभिन्न एसबीआई शाखाओं में पदस्थापना के दौरान अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी की। उन्होंने मृत या निष्क्रिय पेंशनधारकों और किसान क्रेडिट कार्ड खाताधारकों के खातों से अनधिकृत तरीके से पैसे निकाले। इस घोटाले में करीब 5.40 करोड़ रुपये की अवैध राशि का लेनदेन सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।





