घर में घुसा चोर रंगेहाथ पकड़ाया, लोगों ने बांधकर की पिटाई, फिर पुलिस के हवाले
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के दौरान लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Advertisements

Advertisements



