करोड़ों की बोली, लेकिन मैदान पर फेल! IPL 2025 के सबसे महंगे फ्लॉप खिलाड़ी, जाने कौन – कौन है लिस्ट में शामिल…



लोक आलोक सेंट्रल डेस्क: IPL 2025 जहां उम्मीदें आसमान छूती हैं, वहीं प्रदर्शन ज़मीन पर आ गिरता है।हर साल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में करोड़ों की बोली लगती है। फैंस उम्मीद करते हैं कि उनकी टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी मैच पलट देंगे। लेकिन इस बार कुछ ऐसे नाम भी रहे जिन्होंने करोड़ों लेने के बावजूद बल्ले या गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।


आइए डालते हैं एक नजर IPL 2025 के उन महंगे खिलाड़ियों पर जो फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे—
1. ऋषभ पंत (LSG) – ₹27 करोड़
सबसे बड़ी कीमत पर बिके ऋषभ पंत ने सिर्फ 7 पारियों में 106 रन ही बनाए। उनकी धीमी बल्लेबाज़ी और लगातार फ्लॉप शो ने लखनऊ को बड़ा नुकसान पहुँचाया।
2. रवींद्र जडेजा (CSK) – ₹18 करोड़
92 रन और सिर्फ 4 विकेट – जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से निराश किया। चेन्नई को उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई।
3. राशिद खान (GT) – ₹18 करोड़
इस अफगानी स्पिनर से विकेटों की झड़ी की उम्मीद थी, लेकिन 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ही ले सके। गुजरात की गेंदबाज़ी काफी कमजोर दिखी।
4. रोहित शर्मा (MI) – ₹16.3 करोड़
हिटमैन का बल्ला इस बार शांत रहा। 6 पारियों में सिर्फ 82 रन बनाए, वो भी बिना किसी खास स्ट्राइक रेट के।
5. ईशान किशन (SRH) – ₹11.25 करोड़
7 मैचों में 138 रन, वो भी निरंतरता के बिना। ना कोई बड़ी पारी, ना कोई खास फिनिश।
6. मार्कस स्टोइनिस (PBKS) – ₹11 करोड़
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 5 मैचों में सिर्फ 66 रन बनाए और गेंदबाज़ी में तो एक भी विकेट नहीं लिया।
7. जेक फ्रेज़र-मैकगर्क (DC) – ₹9 करोड़
IPL में जिस तरह धमाकेदार एंट्री की उम्मीद थी, वैसा कुछ नहीं हुआ। 6 मैचों में मात्र 55 रन बनाए।
8. लियम लिविंगस्टोन (RCB) – ₹8.75 करोड़
6 मैचों में सिर्फ 87 रन और 2 विकेट। RCB को उनसे एक एक्स फैक्टर की उम्मीद थी, जो अधूरी रह गई।
आईपीएल का मंच सिर्फ पैसों का नहीं, प्रदर्शन का होता है। यहां बड़े नाम अगर परफॉर्म न करें, तो फैंस और फ्रेंचाइज़ी दोनों सवाल उठाते हैं। IPL 2025 ने ये सिखाया कि सिर्फ महंगी बोली लगना काफी नहीं, मैदान पर दम दिखाना ज़रूरी है।
अब देखना होगा कि ये दिग्गज अगले सीज़न में कैसे वापसी करते हैं, या फिर नए चेहरे इनकी जगह ले जाते हैं।
IPL में नाम चलाने के लिए खेल भी चलाना पड़ता है!
