BCCI की स्पेशल प्लानिंग, भारत में T20 World Cup कराने के लिए इन तीन शहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी

Advertisements

दिल्ली:-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की शनिवार को होने वाली विशेष आम बैठक (SGM) में IPL 2021 और T20 World Cup को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं एक टीवी चैनल के रिपोर्ट की माने तो BCCI टी-20 वर्ल्ड कप भारत के तीन शहरों मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में करा सकता है. भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए ये फैसला किया है. फिलहाल इसे लेकर बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. आज होने वाली बैठक के बाद इस बात का ऐलान हो सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बता दें कि बीसीसीआइ टी-20 विश्व कप को भारत में ही आयोजित करना चाहता है और एक जून को आइसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के बोर्ड की बैठक के दौरान वह खेल के इस वैश्विक निकाय को कोई भी फैसला लेने से पहले भारत में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए इंतजार करने को कहेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआइ) शनिवार को ऑनलाइन होने वाली विशेष आम बैठक (एसजीएम) में निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों को 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक के बीच यूएई में कराने पर फैसला कर सकता है. बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के शनिवार को मुंबई से बैठक की अध्यक्षता करने की उम्मीद है.

 

About The Author

You may have missed