T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा बांग्लादेश,

0
Advertisements
Advertisements

बांग्लादेश: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा. साथ ही बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने के लिए दी गई एनओसी को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है. यह फैसला बीसीबी अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की बैठक के दौरान लिया गया. इसका मतलब यह है कि अगर केकेआर अपना फैसला बदलता है, तो भी बीसीबी सुरक्षा कारणों से मुस्तफिजुर को आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं देगा. इससे पहले, शानिवार को बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने  मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया था. मुस्ताफिजुर रहमान को IPL टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया है. बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण (I&B) की सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि इससे देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और सरकार इसे चुपचाप स्वीकार नहीं कर सकती. रिजवाना हसन ने कहा, ‘आमतौर पर जब दो देशों के बीच राजनीतिक तनाव होता है, तो सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेल रिश्तों को बेहतर बनाने का काम करते हैं. लेकिन यहां ठीक इसका उलटा हुआ है. एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को पहले टीम में चुना गया और फिर कथित तौर पर राजनीतिक कारणों से बाहर कर दिया गया.’उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स से यही सामने आया है कि मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने के पीछे राजनीतिक तर्क दिए गए, जो बांग्लादेश के लिए स्वीकार्य नहीं हैं. रिजवाना कहती हैं, ‘ऐसी स्थिति में हमारे लोगों की भावनाएं आहत होना स्वाभाविक है और इसका प्रतिकार भी देखने को मिल रहा है. हम चुप रहने की स्थिति में नहीं हैं. हम कानूनी सलाह ले रहे हैं और उसके बाद उचित और सख्त जवाब दिया जाएगा. हम उन कारणों को स्वीकार नहीं कर सकते जिनके आधार पर मुस्ताफिजुर को टीम से हटाया गया.कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को पिछले महीने हुई आईपीएल की मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. भारत के कुछ धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से बांग्लादेशी खिलाड़ी के आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए गए, जिसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा निर्णय लिया था.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 2026 के लिए अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज भी शामिल है. यह सीरीज पहले 2025 में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेले जाने निर्धारित हैं. निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टीम को अपना पहला मैच 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है.बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसकी टीम के मुकाबलों को श्रीलंका स्थानांतरित कराने की मांग आईसीसी से किया है. बीसीबी का मानना है कि मौजूदा हालात में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं. इसी वजह से बीसीबी इस मुद्दे पर आईसीसी से औपचारिक रूप से संपर्क कर मैचों के वेन्यू बदलने की मांग रखेगा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed