सेलिब्रिटीज में छाया बनारसी साड़ी का लुक… अनुष्का ने चालू किया था यह ट्रेंड…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- ब्राइड के लिए शादी में सबसे मुश्किल काम होता है परफेक्ट लहंगे और साड़ियों का चुनाव करना। अगर आप भी अपनी शादी में क्या पहनें इसका चुनाव नहीं कर पायी हैं तो हम आपके लिए लाये हैं एक्ट्रेसेस के बेहतरीन बनारसी साड़ी लुक्स। अगर शादी के किसी फंक्शन में बनारसी साड़ी नहीं पहना तो फंक्शन हमेशा अधूरा सा लगता है। अगर आप अपनी शादी में लहंगा पहन रही हैं तो रिसेप्शन के लिए बनारसी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। हाल ही में शादी कर दुल्हन बनीं सोनाक्षी सिन्हा अपने रिसेप्शन में लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने नज़र आयीं। उन्हें बनारसी साड़ी में देखकर हर कोई देखता ही रह गया। अनुष्का शर्मा का बनारसी साड़ी वाला रिसेप्शन लुक तो आज तक हिट है। तो, चलिए हम आपको एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन बनारसी साड़ी लुक दिखाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सोनाक्षी सिन्हा:

23 जून को जहिर इक़बाल संग शादी के बंधन में बंधी सोनाक्षी सिन्हा ने जब अपने रिशेप्शन के लिए एंट्री मारी तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। लाल रंग की बनारसी साड़ी के साथ एमरल्ड जूलरी और बालों में गज़रा और सिंदूर लगाए सोनाक्षी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं।आप भी रिसेप्शन के लिए ऐसा लुक क्रीट कर सकती हैं।

अनुष्का शर्मा

साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग ब्याह रचाया था।अनुष्का शर्मा का ब्राइडल लुक आज तक लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है।खासकर उनका रिसेप्शन लुक देखकर तो बानारसी साड़ी पहनने का ट्रेंड चल पड़ा।तो आप वीएस लुक ले सकती हैं।या फिर आप हरे रंग की सिल्क बनारसी साड़ी भी अनुष्का की तरह पहन कर बला की खूसबूरत दिख सकती हैं।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

दिया मिर्ज़ा:

दिया मिर्ज़ा अपनी शादी में लहंगा छोड़कर बनारसी सिल्क साड़ी पहने नज़र आयी थीं।बनारसी साड़ी के साथ दिया का मिनिमल मेकअप उनके खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका को बनारसी साड़ी क़्वीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वो दीपिका ही थीं जिन्होंने बनारसी साड़ी का ट्रेंड एक बार फिर महिलाओं के बीच पॉपुलर किया। फिल्म प्रमोशन, सांग लांच में दीपिका अक्सर बनारसी साड़ी पहनकर जाती थीं। अपने रिशेप्शन में भी दीपिका पादुकोण ने गोल्ड कलर का सिल्क बनारसी साड़ी चुना।

यामी गौतम

इस रानी कलर की बनारसी जरी वाली साड़ी में यामी गौतम बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप अभी अपने रिसेप्शन के लिए ऐसी साड़ी का विकल्प चुन सकती हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed