बैलेट ने बिगाड़ी मतदान प्रतिशतता, शाम 5 बजे तक आदित्यपुर में मात्र 56.06 फीसदी वोटिंग


Saraikela : झारखंड सरकार की बैलेट से निकाय चुनाव कराने के फैसले में ने मतदान प्रतिशतता में गिरावट ला दी है. सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मात्र 56.06 फीसदी वोटिंग प्रतिशत दर्ज की गई है. वार्ड 17 के सभी 5 बूथों पर करीब 6200 मत थे जिनमें से पोलिंग महज 2653 मत ही हुए हैं. यहां से कुल छह प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है. मतदान सम्पन्न होने के बाद सभी ने अपने अपने गणित से खुद को विजेता बताया है हालांकि फैसला तो 27 फरवरी को मतगणना के बाद ही पता चलेगा.
* नगरपालिका क्षेत्रवार औसत मतदान प्रतिशत-
▪️ नगर निगम आदित्यपुर-
*मतदान प्रतिशत:- 56.06%*
▪️ नगर पंचायत, सरायकेला-
* मतदान प्रतिशत:- 74.86%
▪️ नगर परिषद, कपाली-
* मतदान प्रतिशत- 57.38%




